गोगुंदा में 29-30 जुलाई को होगी प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय संगोष्ठी, भागीदारी अनिवार्य
उदयपुर जिले के शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय सत्रारम्भ संगोष्ठी 29-30 जुलाई को गोगुंदा में होगी। सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय दो दिवसीय सत्रारम्भ संगोष्ठी (वाकपीठ) 29 एवं 30 जुलाई को गोगुंदा में आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी में वल्लभनगर, मावली और भिंडर ब्लॉक सहित उदयपुर जिले की सभी तहसीलों के शारीरिक शिक्षक भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा उदयपुर दुर्गेश मेनारिया ने समस्त राजकीय, अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी कर उदयपुर जिले के सभी ब्लॉकों में सेवारत शारीरिक शिक्षकों की संगोष्ठी में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला वाक्पीठ अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया गया। उन्होंने कहा कि निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर के निर्देश एवं प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक जिला वाकपीठ कार्यकारिणी के प्रस्ताव के अनुसार जिले के समस्त शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओबरा कलां (गोगुंदा) के तत्वावधान में गोगुंदा कस्बे स्थित बादल रिसोर्ट में किया जाएगा।
जिला वाक्पीठ सचिव जगन्नाथ सिंह चुंडावत ने बताया कि संगोष्ठी में भाग लेने वाले शारीरिक शिक्षकों को नियमानुसार यात्रा व्यय एवं दैनिक भत्ता देय होगा। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगोष्ठी में भाग लें।
जिला मीडिया प्रभारी गोपाल लाल मेहता ने बताया कि जारी आदेश में सभी संबंधित संस्था प्रधानों को अपने विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त कर संगोष्ठी स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला वाक्पीठ कार्यकारिणी के सदस्यों एवं वार्ताकारों को संगोष्ठी स्थल पर एक दिन पूर्व पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से जिले के सभी शारीरिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सत्रारम्भ गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
