उदयपुर: गोगुन्दा में 3 रुपये के खुल्ले को लेकर जीप चालक से मारपीट, मामला दर्ज
मोकेला स्थित नागदा पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के दौरान हुए विवाद में कर्मचारियों ने चालक और सवारियों को पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच।

उदयपुर। जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक जीप चालक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ 3 रूपए खुल्ले के विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सोहन लाल पुत्र राणा खेर निवासी जोगीवड कोटडा ने यह मामला दर्ज करवाया है।
डीजल भरवाने के दौरान शुरू हुआ विवाद
सोहन लाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह 25 मार्च को अपनी जीप लेकर उदयपुर से कोटडा जा रहा था। इसी दौरान वह बीच रास्ते में मोकेला स्थित नागदा पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाने के लिए रूका। उसने नागदा पेट्रोल पम्प पर 5 लीटर के केन में 5 लीटर डीजल भरने को कहा तो पंप कर्मचारी ने इस केन में 457 रूपये का पेट्रोल भर दिया और कहा कि इससे ज्यादा नहीं आए।
3 रुपये के लिए मारपीट और हंगामा
इस पर चालक ने कहा की 3 रूपये खुल्ले नहीं है इसलिए उसने कर्मचारी से 460 का डीजल भरने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में बहस हो गई, जिस पर नागदा पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सभी 8-10 व्यक्तियो ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने आई सवारियों पर भी हमला
जब पीड़ित ने शोर मचाया तो उसकी जीप में बैठी सवारी विकास और गुडिया ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर उसकी जीप में बैठी सवारी विकास और गुडिया ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी इन व्यक्तियो ने मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
