उदयपुर: गोगुंदा के घी वाले महादेव मंदिर में चोरी, चांदी के छतर और नगदी पार
बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़कर नगदी और चांदी के छतर चुराए, ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त।

उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के भेवड़ीया गांव में स्थित घी वाले महादेव मंदिर का गर्भगृह, जहां अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के भेवड़ीया गांव स्थित घी वाले महादेव मंदिर में गत रात्रि अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी नगदी तथा चांदी के छतर चुरा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने गांव के अन्य स्थानों पर भी ताले तोड़ने का प्रयास किया। सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। मंदिर में हुई चोरी की वारदात से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
