निर्माणाधीन सड़क साइट पर वारदात का विवरण

थानाधिकारी श्यामसिंह चारण ने बताया कि तीक्षणराज सिंह पुत्र कमलेन्द्र सिंह राठौड़, निवासी प्रतापनगर गोरमेन्ट हॉस्पिटल के पास, ने 27 मार्च को पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। परिवादी का गोगुन्दा से रामपुरा चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क पर स्ट्रक्चर का काम चल रहा है, जिसका उन्होंने पेटी कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ है। धोलीघाटी के नीचे मजावद रोड पर रिटर्निंग वॉल का आरसीसी कार्य चल रहा था, जहां लोहे की प्लेटें लगी हुई थी।

लेबर की सजगता और आरोपियों का पीछा

घटनाक्रम के अनुसार, रात्रि 4 बजे अज्ञात लोग पिकअप में प्लेटें चोरी कर रहे थे। "तभी पास में सो रहे लेबर बबलू पुत्र रामजीलाल ने जाग होने पर देखा तो एक पिकअप में दो व्यक्ति थे जो 8 भारी प्लेटें पिकअप में भरकर चोरी कर ले गए।" लेबर बबलू ने तुरंत आरोपियों का पीछा किया, लेकिन उस समय वे पकड़ में नहीं आए।

पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर सघन जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भूरीलाल पुत्र डूंगा गमेती निवासी उपला भीलवाड़ा भादवी गुड़ा तथा गणेशलाल पुत्र थावरा गमेती निवासी सूरजगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 लाख रुपये मूल्य की प्लेटें बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story