उदयपुर: गोगुन्दा में डम्पर की टक्कर से मैकेनिक पर गिरा पोल, मौत
ईसवाल में ढलान पर खड़े डम्पर के लुढ़कने से हुआ हादसा, दिलीप बिल्डकॉम कंपनी के मैकेनिक आबिद की इलाज के दौरान मौत।

उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में खड़ा डम्पर लुढक़कर बिजली के पोल से टकराने से दीवार पर बैठे देवास थर्ड फोर्थ परियोजना के मैकेनिक के सिर के ऊपर गिरने से मौत हो गई।
घटना का विवरण और पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार आबिद (40) पुत्र मोब्बत हाशिम निवासी इटावा यूपी हाल ईसवाल जो दिलीप बिल्डकॉम कम्पनी में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था। यह कम्पनी देवास बांध परियोजना के थर्ड फोर्थ फेज का काम कर रही है। इसी कम्पनी का मैकेनिक आबीद बुधवार शाम को ईसवाल स्थित थ्रेशर प्लान्ट की दिवार पर बैठा था।
डम्पर के लुढ़कने से हुआ हादसा
उसी दौरान ढलान मे खड़ा डम्पर लुढक़कर बिना तार के बिजली के खड़े पोल से टकराया, जिससे खंभा दीवार पर बैठे मैकेनिक के सिर पर गिरा। सिर फटने से मैकेनिक गंभीर घायल हो गया, जिसे निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम
शव को एमबी चिकित्सालय लाया गया, जहां एएसआई ने बेटे समीर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आबिद के पुत्र ने रिपोर्ट दी थी जिसके आधार पर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
