उदयपुर: गीतांजली अस्पताल में 73 वर्षीय वृद्ध की जटिल एओर्टा हाइब्रिड सर्जरी सफल
चित्तौड़गढ़ के गंभीर मरीज की फटी हुई मुख्य महाधमनी को स्टेंट ग्राफ्ट और कृत्रिम ग्राफ्ट तकनीक से जोड़कर चिकित्सकों ने जीवनदान दिया।

उदयपुर। शहर के गीतांजली अस्पताल में चिकित्सकों ने एक 73 वर्षीय गंभीर मरीज की मुख्य महाधमनी (एओर्टा) की जटिल सर्जरी को आधुनिक हाईब्रिड तकनीक से सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज को पहले चित्तौड़गढ़ में दिखाया गया था, जहां स्थिति गंभीर बताते हुए बड़े सेंटर में इलाज की सलाह दी गई थी। अस्पताल में जांच के दौरान सी.टी. एंजियोग्राफी में सामने आया कि दिल से निकलने वाली मुख्य धमनी करीब 10 सेंटीमीटर तक क्षतिग्रस्त थी। इसी हिस्से से मस्तिष्क और दोनों हाथों को रक्त पहुंचाने वाली तीन महत्वपूर्ण धमनियां भी जुड़ी हुई थीं, जिससे पारंपरिक सर्जरी का जोखिम बहुत अधिक आंका गया।
जटिल ऑपरेशन की प्रक्रिया और तकनीक
पहले चरण में तीनों प्रमुख धमनियों को कृत्रिम ग्राफ्ट के माध्यम से नई जगह पर जोड़कर रक्त प्रवाह सुचारू किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में पैर की नस के जरिए स्टेंट ग्राफ्ट डालकर फटी हुई महाधमनी के बलास्ट को भीतर से पूरी तरह सील कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार इस उन्नत हाइब्रिड तकनीक से मरीज को बड़ा ऑपरेशन करने से बचाया गया और जोखिम भी काफी हद तक कम किया गया।
राजस्थान में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि
गीतांजली के विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी राजस्थान में बहुत कम होती है और यह राज्य में इस तरह का संभवतया पहला सफल मामला माना जा रहा है। "डॉ. संजय गांधी (हेड, सीटीवीएस), डॉ. रमेश पटेल (हेड कोडियोलोजिस्ट), डॉ. ब्रिजेश सोनी (न्यूरोइमेजिंग एंड इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजिस्ट) एवं के साथ विशाल टीम में डॉ. शोभीत माथुर, डॉ. सुनील सागर, (कार्डिक सर्जन), डॉ. दिलीप जैन, डॉ. रोहिन के. सैनी, डॉ. गौरव कुमार मित्तल (कार्डियोलोजिस्ट), डॉ. अंकुर गाँधी, डॉ. कल्पेश मिस्त्री, डॉ. सुमित तवरी, डॉ. अर्चना देवतारा, डॉ. तान्या दीक्षित ने रोगी का सफल उपचार किया।" गीतांजली के विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी राजस्थान में बहुत कम होती है और यह राज्य में इस तरह का संभवतया पहला सफल मामला माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
