उदयपुर। बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर से संबद्ध राजवैद्य प्रेमशंकर शर्मा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, अम्बामाता में एक विशेष नि:शुल्क आयुर्वेदीय स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला यह शिविर स्वास्थ्य जगत की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि यह शिविर बाल रोग विभाग के तत्वावधान में विभागाध्यक्ष एवं शिविर प्रभारी प्रो. राम कुमार भामू के कुशल निर्देशन में संचालित होगा। शिविर का मुख्य आकर्षण 1 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आयुर्वेदिक परंपरा के अनुसार स्वर्णप्राशन कराना है, जो बाल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह नि:शुल्क शिविर गुरुवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चिकित्सालय परिसर में आयोजित होगा। इस आयोजन के माध्यम से सुदूर अंचलों और स्थानीय निवासियों के बच्चों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभ सुलभ कराने का प्रयास किया जा रहा है, जो भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य संवर्धन में एक दूरगामी और प्रभावी कदम सिद्ध होगा।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story