उदयपुर के फतहनगर में दूरसंचार विभाग के 130 मोड्यूल चोरी, मामला दर्ज
फतहनगर और सनवाड क्षेत्र में पिलरों से अज्ञात बदमाशों ने चुराए 78 हजार रुपये के मोड्यूल, कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट।

उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में दूरसंचार विभाग के फतहनगर में लग रहे 130 मोड्यूल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निरीक्षण के दौरान हुआ चोरी का खुलासा
पुलिस के अनुसार कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी फतहनगर मदनलाल जणवा पुत्र भंवरलाल जणवा, निवासी नवानिया फतहनगर ने रिपोर्ट दी कि वह फतहनगर सनवाड में लगे पिलरों का निरीक्षण करने गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि धुणी बाई पास लगे पिलर पर 10, सनवाड अस्पताल के पास लगे पिलर पर 80, और रेल्वे अंडर पास लगे पिलर पर 40 मोड्यूल गायब थे।
सरकारी संपत्ति का नुकसान और पुलिस कार्यवाही
रिपोर्ट में बताया गया है कि "फतहनगर व सनवाड में लगे पिलरो में से 130 मोड्यूल अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गये है, जिससे सरकार को 78 हजार रूपए का नुकसान हुआ है।" पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि अज्ञात बदमाशों का पता लगाया जा सके और चोरी की गई सरकारी संपत्ति को बरामद किया जा सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
