उदयपुर में तलवार से हमला कर मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर आरोपी चौबीस घंटे में गिरफ्तार
उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में विद्यालय के पीछे पढ़ाई कर रहे छात्रों पर तलवार से हमला कर मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

तस्वीर में फलासिया थाना परिसर के बाहर पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में, श्री रजत बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा और श्री विवेकसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत झाड़ोल के सुपरविजन में तथा श्री वेलाराम थानाधिकारी फलासिया के नेतृत्व में फलासिया थाना पुलिस ने तलवार से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वारदात के मात्र चौबीस घंटे के भीतर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। मामले के अनुसार एक छात्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 सितंबर को अपने सहपाठी साथ विद्यालय के पीछे मैदान में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। दोपहर करीब 2:00 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अनिल से मोबाइल छीन लिया। जब जितेंद्र ने अपना मोबाइल देने से मना किया और विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। बचाव में जितेंद्र के हाथ की हथेली और जांघ पर गंभीर चोटें आईं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। गिरफ्तार आरोपीगणों में सुन्दर पिता शंकर उम्र 22 साल निवासी कंथारिया थाना झाडोल जिला उदयपुर, रणजीत पिता मांगीलाल उम्र 18 साल 4 माह निवासी कंथारिया झाडोल उदयपुर, तथा कमलेश उर्फ कन्हैयालाल उम्र 23 साल निवासी कंथारिया, झाडोल जिला उदयपुर शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्री वेलाराम थानाधिकारी फलासिया, श्री हेमेन्द्र सउनि, श्री कालू लाल सउनि, श्री नारायण लाल सउनि, श्री महेन्द्र सिंह कानि. 2761 जिनकी विशेष भूमिका रही, श्री जगदीश कानि. 1770, श्री मोहन लाल कानि. 1669, एवं श्री नारह सिंह कानि. चालक 1621 शामिल रहे।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
