उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक आरोपी के खिलाफ यूरोप ट्रिप पर भेजने के नाम से लाखों रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र शर्मा पुत्र टेकचन्द शर्मा निवासी बी ब्लॉक सज्जन नगर 80 फिट रोड अंबामाता ने यह मामला दर्ज करवाया है।

रिश्तेदार के जरिए हुआ संपर्क और ब्रांड के नाम पर झांसा

भूपेन्द्र शर्मा का यूरोप ट्रिप के संबंध में अपने चाचा इन्दरलाल के माध्यम से आशुतोष दुबे पुत्र ब्रिजेश मनी दुबे निवासी आर जेड खुशीराम पार्क ओम विहार एक्सटेंशन उतमनगर दिल्ली से सम्पर्क हुआ था। आशुतोष ने बताया कि वह मेक माई ट्रीप से युरोप ट्रिप करवाता है। "मेक माई ट्रिप का ब्रांड नाम बताकर आशुतोष ने भूपेन्द्र को विश्वास में लिया।" आशुतोष ने उसे विश्वास में लेकर यूरोप ट्रिप का 13 दिन व 12 रातो का टोटल खर्चा एक कपल का 1 लाख 94 हजार 400 रूपए बताया।

फर्जी आईटनरी और लाखों का ऑनलाइन लेनदेन

आशुतोष ने उसे यूरोप ट्रिप की आईटनरी भेजी जिसमे पूरे ट्रिप की डिटेल थी। उसके बाद आशुतोष ने उसे युरोप ट्रिप एडवांस बुकिंग की राशि जमा करवाने का कहा जिस पर भूपेन्द्र ने अपने और अपनी पतनी सरीता व दो बच्चो के लिए दो कपल की यूरोप ट्रिप की बुकिंग करवाई। इसके लिए आशुतोष को अलग-अलग समय में 1 लाख 300 रूपए और 2 लाख 89 हजार 100 रूपए जमा करवाए गए। इस तरह से आरोपी ने यूरोप ट्रिप के नाम से कुल 3 लाख 89 हजार 400 रूपए हड़प लिए। पैसा जमा होने के बाद आशुतोष ने उससे उसकी, पत्नी व बच्चो के पासपोर्ट, फोटो, आईडी व अन्य दस्तावेज मंगवाए।

तारीख पर तारीख और फोन बंद कर आरोपी फरार

आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही विजा मंगवाकर उसको 3 नवम्बर 2025 को यूरोप ट्रिप पर भेजेगा। आशुतोष ने पैसा लेने के बाद बुंकिग की फर्जी डिटेल भी भेजी। उसने जब 3 नवम्बर से पहले सम्पर्क किया तो कहा कि दिसम्बर 2025 में भेजेगा। बाद में फिर कहा कि 21 जनवरी 2026 को और बाद में 21 फरवरी को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन ही उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर इस धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story