उदयपुर डबल मर्डर केस: पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद
बाघपुरा थाना क्षेत्र में रोड साइड विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, नशे की हालत में दिया था वारदात को अंजाम।

उदयपुर (नगर संवाददाता)। जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में उपयोग ली गई बाइक भी बरामद कर ली है। इससे पहले इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और 3 नाबालिगों को डिटेन किया जा चुका है।
मामले का घटनाक्रम और गिरफ्तारी
थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि "आरोपी दिनेश पुत्र धन्ना निवासी पालियाखेड़ा बाघपुरा और पुष्कर उर्फ टस्कर पुत्र मांगीलाल निवासी सेलाणा निचला फलां को गिरफ्तार किया है।" रोड पर साइड में चलने की बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था और आरोपी नशे की हालत में थे। घटना के दौरान हमलावरों ने चाकू और शराब की बोतल से भैरूलाल, सुखलाल उर्फ सुरेश और सुमित पर वार कर घायल कर दिया था। इस हिंसक हमले के बाद सुखलाल और भैरूलाल की मौत हो गई थी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
