खेरवाड़ा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन इकाई खेरवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कलाल के नेतृत्व में उदयपुर जिला रसद कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त जिला रसद अधिकारी मणी खींची के पदभार ग्रहण करने पर उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने राशन डीलरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा जन वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन से संबंधित मुद्दों से जिला रसद अधिकारी को अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने राशन डीलरों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिला रसद अधिकारी मणी खींची ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में राशन डीलर एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप कुमार भणात, कमल किशोर खराड़ी, रमनलाल कलाल, रमेशचंद्र अहारी सहित अन्य राशन डीलर उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिला रसद अधिकारी से शिष्टाचार भेंट भी की।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story