उदयपुर में इन दिनों चल रही "उदयपुर की डर्टी फाईल्स" की चर्चाएं अब जयपुर तक होने लगी है। जानकारी के अनुसार उदयपुर भाजपा में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है और इसके पीछे स्पाई कैमरे से बनी डर्टी फाईल्स कारण बताया जा रहा है। स्पाई कैमरों से कुछ लोगों के संदिग्ध विडियों बने और इन विडियों के बाद से ही भाजपा के कई नेताओं में तनाव व्याप्त हो गया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान

जयपुर में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके पास शीघ्र ही उदयपुर फाईल्स आने वाली है और इसमें शीघ्र ही भाजपा का बड़ा मामला उजागर होगा। विधानसभा के बाहर टीकाराम जूली का यह बयान उदयपुर में बड़ा ही चर्चा में बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम को उदयपुर फाईल्स की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा:

"किसी ने उदयपुर फाईल्स देखी है क्या? जल्दी ही मेरे पास भी उदयपुर फाईल्स आने वाली है। जल्द ही आने वाली उदयपुर फाईल्स में भाजपा का बड़ा मामला उजागर होगा।"

विधानसभा के बाहर टीकाराम जूली का यह बयान उदयपुर में बड़ा ही चर्चा में बना रहा और अब नेताओं का मानना है कि यह मामला अब जयपुर के नेताओं तक पहुँच गया है और इसमे अब कांग्रेस नेता भी रूचि ले रहे है।

मामले की पृष्ठभूमि और पुलिस कार्रवाई

  • एक भाजपा नेत्री की ओर से एक मोर्च के पदाधिकारी के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, उसके विडियों बनाने का मामला दर्ज करवाया गया था।
  • आरोप है कि बाद में एआई तकनीकी से अन्य नेताओं के साथ उसके विडियों बनाकर उससे ब्लैकमेल करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।
  • इस मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और ज्ञापन

उदयपुर की डर्टी फाईल्स के आरोपी विशाल गुर्जर के घर पर आधी रात को पुलिस द्वारा हंगामा करने, परिजनों से मारपीट करने और महिलाओं से अभद्रता करने के विरोध में उदयपुर शहर कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम का कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि:

"इस मामले के बाद शहर में भय एवं अविश्वास का वातावरण है। पुलिस की मौजूदगी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घरों में तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।"

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी

  • फतह सिंह राठौड़ (शहर कांग्रेस अध्यक्ष)
  • पंकज शर्मा (महासचिव)
  • अरूण टांक (महामंत्री)
  • अजय सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष)
  • कचरू लाल चौधरी (पूर्व देहात अध्यक्ष)
  • दीपक व्यास, दिनेश दवे, मोहसीन खान
  • तारिका भानु प्रताप सिंह (महिला जिला अध्यक्ष)
  • भगवती डांगी एवं अन्य कार्यकर्ता।

ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उदयपुर में दर्ज इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। वकील के परिजनों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया तथा पूरे मोहल्ले के निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story