अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की उदयपुर संभागीय कार्यशाला एवं आवश्यक बैठक 14 जून को उदयपुर में आयोजित होगी। संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक में उदयपुर संभाग की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एक मंच पर जुटकर आगामी योजनाओं और संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन तथा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री तथा सभी शाखाओं के अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे। बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाते हुए भविष्य की गतिविधियों को प्रभावी दिशा प्रदान करना है।

जिलाध्यक्ष अरुण लुणदिया एवं महामंत्री मनोज गदिया ने बताया कि उदयपुर में पहली बार आयोजित हो रही इस संभागीय कार्यशाला में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवा परिषद की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

खेरवाड़ा शाखा के अध्यक्ष जतिन कोठारी एवं महामंत्री प्रतीक जैन ने बताया कि आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी की सुशिष्या प्रज्ञाश्रमणी आर्यिकारत्न चन्दनामती माताजी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बलीचा स्थित सुप्रकाशमती ध्यानोदय केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे।

यह आयोजन संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे युवाओं की सहभागिता और जनजागरूकता को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story