✕
उदयपुर: धानमंडी में स्कूटी सवार महिला से सोने की चैन की लूट
By Pratahkal BureauPublished on
धानमंडी स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले पर झपट्टा मारकर एक तोला सोने की चैन छीनी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

x
घटना का विवरण
- शिकायतकर्ता: संगीता पत्नी स्व. भूपेन्द्र पोरवाल।
- निवासी: कृष्णा डेयरी के पिछे, धानमंडी स्कूल के पास।
- दिनांक और समय: 17 फरवरी, रात्रि 8 बजे।
कैसे हुई वारदात?
पुलिस के अनुसार, "17 फरवरी वह अपनी स्कूटी देहलीगेट से फ्रूट लेकर अपने घर जा रही थी तभी 8 बजे वह धानमंडी स्कूल के पास पहुंची कि उसकी पीछे से एक काले रंग की बिना नंबरी बाईक पर आए 2 लड़के आए और उसके गले पर झपट्टा मार गले में पहनी हुई 1 तोला सोने की चैन छीनकर भाग गए।"
आरोपियों का पलायन और पुलिस कार्रवाई
जब महिला चिल्लाती हुई उनके पीछे भागी तो वह नाड़ाखाडा की तरफ होते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
