उदयपुर: धानमंडी में दुकान का शटर तोड़कर 70 हजार नगद और सोना चोरी
धानमंडी चौक स्थित जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स का शटर उखाड़कर अज्ञात चोरों ने काउंटर से नकदी, सोने का ब्रासलेट और महत्वपूर्ण बैंक दस्तावेज पार कर दिए।

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उसकी दुकान का शटर तोड़कर 70 हजार रूपए नकद, एक सोने का ब्रासलेट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
पड़ोसियों ने दी शटर टूटने की सूचना
पुलिस के अनुसार हीरालाल साहू पुत्र स्व. प्रभुलाल साहू निवासी तेल बाजार धानमण्डी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स के नाम से दूकान धानमण्डी चौक में स्थित है। उसके पडोसी आकाश और उसके भाई देवीलाल ने फोन पर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ हैं।
काउंटर से नकदी और कीमती सामान गायब
सूचना मिलने पर पीड़ित दुकानदार अपने बच्चो भुपेश और शुभम के साथ दुकान पर आया और सामान चेक किया। जिसमें काउन्टर टूटा हुआ मिला, जिसे चेक किया तो "उसमें 60 से 70 हजार रूपए नकद और एक टूटा हुआ सोने का ब्रासलेट, 3 बैंक की चैक बुक, पास बुक और जरूरी कागज का ब्लु व लाल कलर का थैला चोरी हो गया।" पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
