उदयपुर डबोक में युवक ने फांसी लगाई, घर पर अकेला था
परिवार विवाह समारोह में गया था, रात करीब 11 बजे युवक ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की; अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस ने मामला दर्ज किया

उदयपुर। जिले के डबोक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
पुलिस के अनुसार कानदास (36) पुत्र शांतिलाल रंगास्वामी निवासी धूणीमाता का परिवार पड़ोस में आयोजित विवाह समारोह में गया हुआ था, जबकि वह घर पर अकेला था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर खुद को लटका लिया।
जब उसकी पत्नी तारा बाई, भाई और अन्य परिजन समारोह से लौटकर घर पहुंचे, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। तत्काल जगदीश की सहायता से उसे नीचे उतारा गया और तीनों उसे टेम्पो में डालकर एमबी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राजू की रिपोर्ट पर हेड कांस्टेबल जगदेव ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
यह घटना न केवल परिवार के लिए गहरा आघात है, बल्कि क्षेत्र में भी शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।

