उदयपुर: डबोक में घर में घुसकर आगजनी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
डबोक थाना पुलिस ने बाठेडा की सराय में परिवार की अनुपस्थिति में घर का ताला तोड़कर पेट्रोल से आग लगाने वाले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मामले की पृष्ठभूमि और शिकायत
थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया कि महेन्द्र पुत्र बंशीलाल कालबेलिया निवासी बाठेडा की सराय डबोक ने मामला दर्ज करवाया कि:
- उसका गांव बाठेडा की सराय में मकान बना हुआ है।
- उसकी नानी बीमार होने से वह व उसका परिवार के लोग मंडीगपुरा गए थे।
- घर में कोई मौजुद नही था।
घटना का विवरण
"1 फरवरी को रात्री 12 व 1 बजे के बीच तेजा पुत्र शंकर, कालू पुत्र शंकर, आजाद कालबेलिया, महावीर पुत्र रमेश, नारूलाल पुत्र केशु, भगा पुत्र केशु माना, रमेश पुत्र शंकर व 5 अन्य लोग गाड़ियों में सवार होकर आए।"
इन लोगो ने गाडियों से उतरते ही उसके घर का ताला तोड अन्दर घुसकर तोड फोड करते हुए बिस्तर व कपडो में पेट्रोल डालकर आग दी। उसके घर में पलंग, किंवाड, अलमारी व लाईट फिटिंग जल गई।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में जांच करते हुए घटना के बाद से ही मौके से फरार निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- कुंदन पुत्र तेजाराम
- कुलदीप उर्फ मांगा पुत्र तेजाराम
- महावीर पुत्र रमेश
- अर्जुन पुत्र रमेश (निवासी धामधर झामर कोटड़ा हिरणमगरी)
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टैंपों बरामद कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
