उदयपुर: जमीन विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
फलासिया थाना क्षेत्र के ढाला गांव में विवाद के बाद छोटे भाई ने सगे भाई शांतिलाल पर किया कुल्हाड़ी से वार, आरोपी बंसीलाल की तलाश में जुटी पुलिस।

उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
घटना का विवरण और कारण
जानकारी के अनुसार फलासिया थाना क्षेत्र के ढाला निवासी शांतिलाल (45) और छोटे भाई बंसीलाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरूवार रात दोनों साथ बैठे थे। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर अनबन हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि छोटा भाई घर से कुल्हाड़ी लाया और बंशीलाल ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे शांतिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर बंशीलाल फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस आसपास जंगल और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
