उदयपुर: दर्शनाघाटी रोड पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन पर केस दर्ज
नाई थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे दीपक तेली को आरोपियों ने रास्ते में रोककर घायल किया, बीच-बचाव के बाद अस्पताल में भर्ती।

उदयपुर के समीप नाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन युवकों के खिलाफ उसके भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार जगदीश पुत्र देवीलाल तेली निवासी एकलव्य कालोनी मल्लातलाई ने यह मामला दर्ज करवाया है।
घटना का विवरण और हमलावर
रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी का भतीजा दिपक तेली पुत्र प्रकाश तेली निवासी एकलव्य कॉलोनी अंबामाता, जो 27 मार्च को शाम को उबेश्वरजी रोड से रामपुरा चौराहा की तरफ अपनी स्कूटी से आ रहा था। इसी दौरान दर्शनाघाटी रोड पर दीपक तेली, चिराग तेली पुत्र पन्नालाल एवं हर्ष ने उसे रोककर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गंभीर चोंटे आई।
बीच-बचाव और पुलिस कार्रवाई
वारदात के समय मौके पर मौजूद हर्ष दया ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। जिस पर घायल युवक को चिकित्सालय भर्ती करवाया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
