✕
उदयपुर: टीड़ी में बाइक सवार दंपति के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ा
By Pratahkal BureauPublished on
टीड़ी थाना क्षेत्र के सरू रोड पर युवक ने दंपति को रुकवाकर सिर पर वार किया और पत्नी के साथ मारपीट कर मोबाइल फोड़ा।

x
घटना का विवरण और शिकायतकर्ता
- नाम: दिनेश पुत्र वजाराम मीणा
- निवासी: लिमडी भागल फलां सेमारी
- दिनांक: 16 फरवरी
पुलिस के अनुसार दिनेश ने मामला दर्ज करवाया कि— "16 फरवरी को वह अपने घर लिन्बडी भागल से उसकी सगाई की हुई लड़की सुली पुत्री चतरा मीणा निवास नठारा से मिलने नठारा आया था। वहां रूकने के बाद उसकी पत्नी की बडी बहन सुनिता निवासी सरू का फोन कर दोनों को उसके घर पर बुलाया।"
हमले का घटनाक्रम
जिस पर वे दोनो नठारा से बाईक लेकर सरू जा रहे थे कि परसाद से आगे सरू रोड पर गणेश पुत्र महेन्द्र निवासी सरू खेरा घाटी मिला जो रोड के साईड में खड़ा था।
- आरोपी ने उसकी गाडी को रुकवाया और उसके सिर पर मारा।
- हमले से दिनेश को चोट आई, सिर पर घाव हो गया और खून बहने लग गया।
- वह वहां से अपनी बाईक को छोडकर भाग गया।
- आरोपी ने उसकी पत्नी सुली को भी थप्पड मारे तो वह भी जंगलों में भाग गई और उसने उसका मोबाईल फोड दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
