उदयपुर देहात जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, कार्यकारिणी का विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान की स्वीकृति पर खुशहाल पुरबिया जिला उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी जिला महासचिव नियुक्त किए गए।

उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष खुशहाल पुरबिया और जिला महासचिव यशवंत पुजारी का वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्वागत।
देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर {खेल प्रकोष्ठ} की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी {खेल प्रकोष्ठ} के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान की स्वीकृति एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की अनुशंसा पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी {खेल प्रकोष्ठ} के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत ने नियुक्तियां जारी की हैं। इसके तहत झाडोल निवासी खुशहाल पुरबिया को जिला उपाध्यक्ष एवं वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी बदराणा को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत समारोह
नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर सिंह जी झाला, जिला महासचिव डॉ रंजीत जी जैन, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जी पण्डिया और युवा नेता मदन जी जोशी उपस्थित रहे। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के इन नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उपरणा और पगड़ी पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया और सभी ने इस निर्णय पर हाई कमान का आभार प्रकट किया है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह और आगामी रणनीति
इस अवसर पर NSUI पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर जी डामोर, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर जी खराडी, अंबालाल जी, पीयूष जी पुर्बिया, गोपाल सिंह जी यादव, प्रमोद जी गोंरणा और कॉंग्रेस sc प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कन्यालाल जी मेघवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झाडोल निवासी खुशहाल पुरबिया और राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी की नियुक्ति से जिले के खेल जगत और स्थानीय राजनीति में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
