उदयपुर देहात जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में नियुक्तियां
प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान की स्वीकृति पर खुशहाल पुरबिया जिला उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी जिला महासचिव नियुक्त किए गए, कार्यकर्ताओं में हर्ष।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के नवनियुक्त पदाधिकारी खुशहाल पुरबिया और यशवंत पुजारी के मनोनयन पर झाडोल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर {खेल प्रकोष्ठ} की जिला कार्यकारिणी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी {खेल प्रकोष्ठ} के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान की स्वीकृति एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की अनुशंसा पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी {खेल प्रकोष्ठ} के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत ने नियुक्तियाँ जारी की हैं। इस नवीन कार्यकारिणी विस्तार के तहत झाडोल निवासी खुशहाल पुरबिया को जिला उपाध्यक्ष एवं वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत पुजारी बदराणा को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह
इन नियुक्तियों की सूचना मिलते ही झाडोल विधानसभा में कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर खेल और राजनीति से जुड़े सक्रिय चेहरों को संगठन में जगह मिलने से जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वरिष्ठ नेताओं ने जताया हाई कमान का आभार
इन नई नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर सिंह झाला, जिला महासचिव डॉ रंजीत जैन, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पण्डिया, युवा नेता मदन जोशी, पुष्कर डामोर, अंबालाल, प्रमोद गोंरणा एवं कन्यालाल मेघवाल ने इस निर्णय हेतु हाई कमान का आभार प्रकट किया है।" सभी नेताओं का मानना है कि इन नियुक्तियों से खेल जगत के युवाओं का जुड़ाव पार्टी के प्रति और अधिक बढ़ेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
