उदयपुर: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरना
उदयपुर में देहात और शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा खत्म करने की कोशिशों के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उदयपुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर मनरेगा बचाने की मांग को लेकर धरना देते देहात और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत संभागीय आयुक्त, उदयपुर पर देहात और शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया:
- देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा
- शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला
- गोपाल कृष्ण शर्मा
- वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत
- पूर्व राज्य मंत्री जगदीशराज श्रीमाली
- पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या
- पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया
- पीसीसी सदस्य रामलाल गाडरी
- पूर्व विधायक प्रत्याशी झाडोल सुनील भजात
- मावली विधायक पुष्कर डांगी
- पूर्व देहात जिला अध्यक्ष कुचरुलाल चौधरी
- ओबीसी जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल
- लक्ष्मी नारायण पुरोहित
- युवा कांग्रेस सुरेश पांडे
- रंजीत जैन, सोहन तेली, रूपलाल खेर, प्रभु लाल मेघवाल
- सभी पंचायत समिति के प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता और सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
मनरेगा खत्म होने पर जताई चिंता
सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में "मनरेगा बचाव" का नारा दिया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने गंभीर आर्थिक परिणामों की चेतावनी दी:
"मनरेगा खत्म होने से देश में गरीबी और आम लोगों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी जिससे देश में बेरोजगारी और आर्थिक संकट की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।"
बीजेपी सरकार के खिलाफ जन आक्रोश
आज पूरे देश में मनरेगा बचाव के विरोध में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन बीजेपी सरकार मनरेगा को खत्म कर रही है जिससे देश के लोगों में काफी रोष है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
