Govind Singh Dotasra के नेतृत्व वाली Rajasthan Pradesh Congress Committee में संगठन विस्तार के तहत ओबीसी विभाग की जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष Harsahay Yadav, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष Raghuveer Meena तथा ओबीसी जिला अध्यक्ष Kamlesh Patel के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गईं।

घोषित कार्यकारिणी में गेमर चंद लोहार, कांतिलाल कलाल, दयालाल पटेल, खेमराज सुथार, गोपाल पटेल, नानजीराम महेंद्र लोहार, गीता सुवालका और प्रकाश पटेल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वीरेंद्र प्रजापति को संगठन महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा कांतिलाल कलाल, राजकुमार गुर्जर, खेमराज पुरबिया, कल्पना सुहालका, प्रकाश पटेल, प्रेमचंद गाडरी, निकेश लोहार, भीमराज तेली और लालू राम गाडरी को ओबीसी विभाग का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।

ओबीसी विभाग की जिला सचिव टीम में अश्विन कुमार, नारायण लाल डांगी, हेमेंद्र कुमार पुरबिया, पुष्कर डांगी, लक्ष्मी लाल लोहार, भेरूलाल अहीर, किशन धाकड़, बाबूलाल पटेल, हीरालाल पटेल, नितेश सुथार, लक्ष्मी लाल, सोहनलाल लोहार, योगेश कलाल, उधम लोहार और शंकर लाल प्रजापत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी के 10 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में झाडोल ब्लॉक से नारायण लाल गाडरी, कोटडा ब्लॉक से मगनलाल प्रजापत, खेरवाड़ा ब्लॉक से गौतम पटेल, ऋषभदेव ब्लॉक से संजय पांचाल, मावली से हीरालाल गुर्जर, खेमली से धर्मचंद डांगी, वल्लभनगर से मांगीलाल डांगी, भिंडर से नारायण गुर्जर, गोगुंदा से भेरूलाल सुथार, बड़गांव से ललित सुथार तथा उदयपुर ग्रामीण से धर्म नारायण डांगी को नियुक्त किया गया है। वहीं गिर्वा से ईश्वर दास वैष्णव और ऋषभदेव से विकेश भाई को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस संगठन में ओबीसी विभाग के इस व्यापक विस्तार को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई जिम्मेदारियों के जरिए संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के संकेत मिले हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story