उदयपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक, संगठन विस्तार के साथ ब्लॉक अध्यक्षों को मिले नियुक्ति पत्र
उदयपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने नियुक्ति पत्र वितरित कर चुनावी तैयारी का आह्वान किया।

तस्वीर में उदयपुर में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ और अन्य पदाधिकारी चर्चा करते हुए।
उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की ओर से आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरसहाय यादव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज शर्मा, ओबीसी के महासचिव तुलसीराम लोहार, सोहनलाल तेली, मोड़ी लाल सेम्बारा, संभागीय अध्यक्ष लहरु लाल अहीर, ओबीसी शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र माली, ओबीसी देहात जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी समाज के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और महंगाई चरम सीमा पर है तथा हर व्यक्ति परेशान है। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसी सरकार को पंचायती राज चुनाव और निकाय चुनाव में उखाड़ फेंकना है।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ब्लॉकों से आए ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गौतम पटेल, ओबीसी मावली ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, खेमली से धर्मचंद डांगी, वल्लभनगर से मांगीलाल डांगी, भिंडर से नारायण गुर्जर, गोगुंदा से भेरूलाल सुथार तथा हिरण मंगरी ब्लॉक से धर्म नारायण डांगी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव वीरेंद्र प्रजापत, उपाध्यक्ष कांतिलाल कलाल, गीता सुवालका, महेंद्र लोहार, महासचिव प्रकाश पटेल, भीमराज तेली, सचिव हेमंत पुरबिया, लक्ष्मी लाल लोहार, योगेश कलाल और भागचंद तेली सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव वीरेंद्र प्रजापत ने किया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
