उदयपुर: कंपनी का सिक्योरिटी चेक नहीं लौटाने और मारपीट पर मामला दर्ज
सुखेर में स्टरलिंग इक्युपमेन्ट के मैनेजर ने राग मिनरल्स के प्रोपराइटर्स पर मशीन फाइनेंस के दौरान लिए गए चेक का गबन करने और मारपीट का आरोप लगाया।

उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक कंपनी के मैनेजर ने कुछ लोगों के खिलाफ कंपनी की ओर से दिया गया चेक नहीं लौटाकर कंपनी को फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार स्टरलिंग इक्युपमेन्ट 200 फिट रोड मेवाड हाईटेक के पास सुखेर के मैनेजर धीरज चौहान पुत्र जोगाराम चौहान निवासी टेक्नोक्रेट सोसायटी साईफन चौराहा ने राग मिनरल्स के प्रोपराईटर रीना सलुजा पत्नी दिलप्रीत सिंह सलुजा निवासी केसर कुंज भोपालपुर दूसरा पता 18 वी दर्शनपुरा, बीएन कॉलेज के सामने, दूसरे प्रोपराईटर दिलप्रीत सिंह सलुजा, चन्द्रभान सिंह झाला निवासी सोडावास देलवाडा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
मशीन खरीद और फाइनेंस का पूरा घटनाक्रम
दर्ज मामले के अनुसार आरोपियों ने उसकी फर्म से एक मशीन परचेज की। मशीन को चन्द्रभान सिंह व रीना सलुजा द्वारा बुक करवाते समय फर्म में 18 जून 2025 को 50 हजार रूपए नकद जमा करवाए। उसके बाद मशीन पेटे रीना सलुजा ने 3 जुलाई को 10 लाख रूपए फर्म को जमा करवाए। उसके बाद चन्द्रभान सिंह व रीना सलुजा द्वारा मशीन को बैंक से फाईनेन्स करवाने का कहा व कहा कि फाईनेन्स की रकम उसकी फर्म के खाते मे आएगी, जिसकी मार्जिन मनी जो उन्होने फाईनेन्स के अतिरिक्त जमा करवायी थी व फाईनेन्स से मशीन की कीमत के अधिक आने वाली राशि की सिक्योरिटी पेटे फर्म के चेक की मांग की, जिसपर फर्म ने चन्द्रभान सिंह को एक चैक दिया।
रकम वापसी के बाद चेक लौटाने से इनकार
मशीन के लोन की रकम 63 लाख रूपए बैंक से उसकी फर्म के खाते में जमा होने के बाद उसकी फर्म ने उनको मशीन की डिलेवरी दी। फर्म की ओर से उनको मशीन के लोन की मार्जिन मनी व एडवांस जमा करवायी राशि 10 लाख रूपए रणवीर सिंह सलुजा के खाते में व 9 लाख 68 हजार रूपए राग मिनरल्स के खाते ट्रान्सफर कर उनको जमा करवा दिए। इसके बाद जब मैनेजर ने चन्द्रभान सिंह व रीना सलुजा से अपने सिक्योरिटी पेटे दिये चेक की मांग की तो वे बहाने कर समय निकालते रहे।
ऑफिस में मारपीट और एक लाख की अवैध मांग
"बार-बार चैक का तकाजा करने पर चन्द्रभान सिंह व रीना सलुजा के पति दिलप्रीत चैक लोटाने की एवज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे।" पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि इसके बाद आरोपियों की नियत और खराब हो गई। बाद में चन्द्रभान सिंह व रीना सलुजा के पति दिलप्रीत जी उसकी फर्म के कार्यालय में 29 अक्टूबर को मारपीट की। इसके बाद भी आरोपियों ने चेक नहीं दिया। फिलहाल सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
