उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक बुलेट सवार युवक के खिलाफ शराब के नशे में कड़े से मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार केतन सिंह पुत्र आनंद सिंह अहीर निवासी सेक्टर 14 ने मामला दर्ज करवाया है कि 29 मार्च रात्रि 10 बजे वह अपने मित्र के साथ कुम्हारो के भट्टे से स्कूटी से टेकरी की ओर जा रहे थे। अचानक पीछे से बुलेट पर सवार तुषार नागदा ने होर्न बजाते हुए आया। उन्होंने अपनी गाडी साईड में लगाई तो तुषार नागदा शराब के नशे में "गाली गलोच करने व धक्का-मुक्की करने लगा।"

मारपीट और पुलिस कार्रवाई

उसके हाथ में लोहे का कड़ा था जो उसके दोस्त बलेवन्द्र सिंह के सिर में लग गया फिर वह मौके से भाग गया। लडको को लेके वापस आया व आस-पास के लोगो ने समझाईश की तो वह वहां से चला गया। इसके बाद वह अपने दोस्त को बलेवन्द्र को अस्पताल लेकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story