उदयपुर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को भूपालपुरा स्थित संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट कोऑर्डिनेटर एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जॉन प्रभारी सीपी खटीक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

निकाय चुनाव और संगठन विस्तार की रणनीति

जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि "बैठक में तय हुआ कि आगामी निकाय चुनाव में बसपा सभी सीटों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी।"
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी की पूरी टीम सक्रिय हो चुकी है और शीघ्र ही सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को गति दी जाएगी। "इसके लिए पार्टी की पूरी टीम सक्रिय हो चुकी है और शीघ्र ही सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को गति दी जाएगी।"

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति और मंथन

बैठक में जॉन प्रभारी सीपी खटीक, जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल, जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम, जिला महासचिव होशियार सिंह जाटव एवं सचिव मांगीलाल सेन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए अपने सुझाव साझा किए।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story