ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वीबी रामजी योजना के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों (बीआरपी) का दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उदयपुर जिले के गिर्वा स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी, जयपुर तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में उदयपुर एवं बांसवाड़ा जिलों के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 40 ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यरत संसाधन व्यक्तियों की क्षमता का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद उदयपुर के डीआरपी साहिल देशवाली, मास्टर ट्रेनर सोनाराम भील तथा डीआरपी मोहनलाल मेघवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक साहिल देशवाली ने प्रशिक्षण की विषयवस्तु, उद्देश्यों एवं इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, विभिन्न योजनाओं के शासकीय ढांचे, श्रमिकों के अधिकारों, कार्य आवंटन प्रणाली, मजदूरी भुगतान व्यवस्था तथा जवाबदेही से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समूह गतिविधियों और व्यवहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे क्षेत्रीय स्तर पर अपनी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें।

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर कार्यरत संसाधन व्यक्तियों की दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डीआरपी साहिल देशवाली ने किया, जबकि आभार बीआरपी तुलसीराम मेनारिया ने व्यक्त किया।

खेरवाड़ा ब्लॉक के बीआरपी चंदूलाल मेघवाल के अनुसार, यह प्रशिक्षण सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story