बिरोठी ग्राम सेवा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सरकारी योजनाओं का मिला लाभ और मौके पर हुआ समाधान
बिरोठी ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। दस्तावेज वितरण, आवेदनों का निस्तारण और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

तस्वीर में ग्राम पंचायत बिरोठी के 'ग्रामीण सेवा शिविर' के दौरान मंच पर एक बैनर के नीचे बैठे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बैठक में चर्चा करते लोग दिखाई दे रहे हैं।
ग्राम पंचायत बिरोठी में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, जबकि विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
शिविर में भाजपा मंडल ओगणा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष केशर सिंह सोलंकी, शिविर मंडल प्रभारी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा कृष्णा देवी गमार, मंडल मंत्री कैलाश बाई, प्रशासक नाथूलाल गमार, मंडल मंत्री केशुलाल गमार, शिविर प्रभारी तहसीलदार अभिषेक दरांगा, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल चौधरी, बूथ अध्यक्ष वाल सिंह सोलंकी, वेणीचंद प्रजापत, भेरूलाल खराड़ी, रमेशचंद्र भजाता सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित दस्तावेज वितरित किए गए तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रक्रिया को मजबूती मिली।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
