उदयपुर के भीण्डर में आपसी विवाद: भतीजों ने काका को पीटा, घायल उदयपुर रेफर
भीण्डर थाना क्षेत्र के आग्रापथ में लाइट बंद होने पर भतीजों ने काका धन्ना रावत और बीच-बचाव करने आई उनकी मां पर हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

उदयपुर जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भतीजों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार आग्रापथ भीण्डर निवासी धन्ना पुत्र पूरा रावत ने मामला दर्ज करवाया कि 5 अप्रैल को रात्री 10 बजे वह अपने घर पर था। इस दौरान लाईट बंद होने से उसका भतीजा भैरूलाल पुत्र धूला और भमरू पुत्र धुला दोनों गाली गलौज करते हुए घर पर आए। काका ने जब भागने का प्रयास किया तो भमरू ने उसे पकड लिया एवं भैरूलाल ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो उसकी माता डालीबाई एवं पिता पुराजी बीच बचाव के लिए आए।
बीच-बचाव में माँ भी घायल
इस घटना में बीच बचाव करने के दौरान पीड़ित की माता डालीबाई के भी चोट आई है। मारपीट के कारण धन्ना के सिर, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटे आई हैं। सिर में खून निकलने के कारण उसे तत्काल भीण्डर चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रैफर कर दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
