उदयपुर। श्री तैलिक साहू समाज बेदला बैठक द्वारा नवगठित मंत्रिमंडल एवं नवयुवक मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं निवर्तमान कार्यकारिणी का सम्मान समारोह सत्यनारायण भगवान मंदिर बेदला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

पूज्य महाराज के सान्निध्य में पदाधिकारियों ने ली शपथ

कार्यक्रम में रामस्नेही संप्रदाय के पूज्य महाराज दयाराम के सान्निध्य में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बैठक अध्यक्ष महेश वगेरवाल, महामंत्री संजय बरदवार एवं उनकी कार्यकारिणी के साथ ही नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि वगेरवाल व उनकी टीम ने शपथ ग्रहण किया। समाज के उत्थान और एकजुटता के संकल्प के साथ सभी पदाधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को स्वीकार किया।

निवर्तमान कार्यकारिणी का सम्मान और गणमान्य जनों की उपस्थिति

समारोह में निवर्तमान पदाधिकारियों जगदीश नैनावा, घनश्याम बरदवार तथा बंसीलाल नैनावा को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैठकों के अध्यक्ष एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पंच महासभा 6 बैठक के अध्यक्ष हेमेंद्र पंडियार, चार बैठक के अध्यक्ष लालेश मंगरुडिया, मंडी बैठक के अध्यक्ष देवकिशन मंडावलिया, बलदेव जी बैठक के शिव शंकर कसोदनिया, गंगाराम जी बैठक के अध्यक्ष कन्हैया लाल मंडावलिया, प्रकाश डूंगरिया, भुवाणा बैठक के अध्यक्ष पिंटू नैणावा, महामंत्री किशन लाल नेणावा सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story