बाघपुरा पुलिस का स्टंटबाजों पर बड़ा शिकंजा, 12 पावर बाइक जब्त, एमवी एक्ट में कार्रवाई
बाघपुरा थाना पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले 12 पावर बाइक चालकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइकें जब्त कीं। एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पुलिस ने सख्त चेतावनी भी दी।

तस्वीर में बाएं से दाएं पुलिसकर्मी, महिला अधिकारी डॉ. अमृता दुहन और अन्य पुलिसकर्मी उदयपुर के बाघपुरा थाने के बाहर जब्त की गई बाइक के साथ खड़े हैं।
बाघपुरा थाना पुलिस ने आम राहगीरों की जान जोखिम में डालकर स्टंट करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 पावर बाइक जब्त की हैं। यह कार्रवाई 20 जुलाई को जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई तथा वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी गोपाल सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को थाना बाघपुरा की टीम ने क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 पावर बाइक जब्त की गईं तथा संबंधित चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाना, खतरनाक स्टंट करना और यातायात नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है। ऐसे कृत्यों से न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है।
थाना पुलिस ने युवाओं से सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
