उदयपुर जिले में सड़कों पर स्टंट कर आम राहगीरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ बाघपुरा थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत स्टंटबाजी करने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए 3 पावर बाइक जब्त की हैं।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) रजत विश्नोई और वृत्ताधिकारी (झाड़ोल) विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गोपाल सिंह मीणा तथा उनकी टीम ने अभियान चलाकर सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को मौके से 03 पावर बाइक्स जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर हुड़दंग और स्टंटबाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Updated On
Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story