उदयपुर: मौताणे के लिए युवक पर तलवार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बाघपुरा में हत्या के बाद मौताणे की मांग को लेकर हो रही समझाईश के दौरान युवक पर जानलेवा हमला और पथराव करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।

उदयपुर जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने हत्या के बाद मौताणे की मांग कर रहे लोगों से समझाईश कर रहे एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा तलवार से हमला कर जान से मारने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।
घटना का मुख्य विवरण और प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र रामा कटारा निवासी रिछावर गुजेला बाघपुरा ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी के अनुसार "13 मार्च को सैलाणा गाँव मे बदमाशों ने हत्या कर दी थी, उसको लेकर 15 मार्च को गाँव के लोग व मृतकों के परिजनो के सभी बाघपुरा थाना के सामने वार्तालाप चल रही थी।" प्रार्थी भी उसी गांव का निवासी होने के नाते वहां पहुंचा था और शांतिपूर्ण तरीके से समझाईश का प्रयास कर रहा था।
आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला और पथराव
प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वार्तालाप के दौरान मांगीलाल अहारी निवासी चौकड़ी, दिनेश भजात निवासी चौकड़ी, प्रकाश भजात निवासी चौकड़ी, नकुडा अहारी निवासी रिछावर, काना अहारी निवासी रिछावर, प्रकाश भजात निवासी चौकडी, अमृत बडगोता निवासी रिछावर, मनीष निवासी चौकडी, किशन हाहडिया निवासी रिछावर, नरेश बडगोता निवासी रिछावर, धूलाराम निवासी चौकडी, महिपाल भजात निवासी चौकडी, तुलसी बडगोता निवासी रिछावर, लक्ष्मण कटारा निवासी रिछावर, मांगीलाल अहारी निवासी रिछावर, राजेश कटारा निवासी रिछावर, वक्ताराम बडगोता निवासी रिछावर, रामलाल भजात निवासी चौकडी, शंकर हाइडिया निवासी रिछावर, नरेश कटारा निवासी रिछावर, लालाराम निवासी चाकडी, लक्ष्मण जाबला निवासी चौकडी, अमृतलाल कटारा निवासी जालमपुरा और महेन्द्र पटेला निवासी रिछावर उसके साथ विवाद करने लगे।
आरोपियों ने उससे काफी समझाईश की मगर वे नहीं माने ओर सभी ने उसे जान से मारने के नीयत से गला पकडा। तब वहां पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया। इन लोगों ने उसको मारने की नीयत से तलवारों से व लाठियों से उसके उपर हमला कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
हमलावरों ने न केवल प्रार्थी बल्कि उसके गांव के मुखिया शांतिलाल को भी जान से मारने की नीयत से तलवार से निशाना बनाया। वह और अन्य पंच अपनी जान बचाकर थाने की ओर भागे तो इन सभी लोगों ने पथराव कर दिया। इस तनावपूर्ण स्थिति के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सघन जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करण उर्फ रोनक पुत्र नानालाल अंगारी निवासी मासिंगपुरा बाघपुरा को गिरफ्तार किया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
