उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 340 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में थाना बड़गांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग गया।

उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मुकुल शर्मा तथा वृताधिकारी वृत कोटड़ा श्री डूंगरसिंह पुंडावत के सुपरविजन में थाना बड़गांव थानाधिकारी श्री रामावतार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिविल से सेवाश्रम का मठ जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर RJ27 BQ 9939 पर दो व्यक्ति सवार होकर आए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति कट्टा छोड़कर जंगलों में पहाड़ी की तरफ भाग गया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल पर रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली, जिसमें अवैध गांजा भरा हुआ मिला। गांजे का वजन करने पर कुल 03 किलो 340 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अवैध गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर मोटरसाइकिल चालक विरमाराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विरमाराम पुत्र ईशाराम, गरासिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी चिलरवा मालवा का चोरा, पुलिस थाना बड़गांव, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना बड़गांव थानाधिकारी श्री रामावतार मीणा, श्री हरिसिंह एएसआई, श्री उम्मेदाराम कांस्टेबल नंबर 1402, श्री किशोर कुमार कांस्टेबल नंबर 3107, श्री पुष्कर कांस्टेबल नंबर 579 तथा श्री सीताराम कांस्टेबल नंबर 1019 शामिल रहे।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
