आस्था संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में संचालित "संवैधानिक मूल्य आधारित फेलोशिप कार्यक्रम" के अंतर्गत छठवाँ परस्पर सीखना–सिखाना एवं दृष्टिकोण निर्माण प्रशिक्षण 13 से 17 जुलाई 2026 तक आस्था संस्थान केन्द्र, बेदला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। छह दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करना, सामाजिक नेतृत्व को सशक्त बनाना तथा समुदाय स्तर पर लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण समाज निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल के लिए उन्हें तैयार करना था।

प्रशिक्षण में पाली, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों से आए संवैधानिक फेलो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना, लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता, सामाजिक न्याय, नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य, नेतृत्व विकास, समुदाय आधारित पहल, संवाद एवं संचार कौशल, सामाजिक विश्लेषण तथा सामाजिक परिवर्तन में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। समूह गतिविधियों, अध्ययन, संवाद और अनुभव साझा करने के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

प्रशिक्षण के मुख्य संदर्भ व्यक्ति डॉ. भरत श्रीमाली ने संवैधानिक मूल्यों को केवल विचारों तक सीमित न रखकर उन्हें दैनिक जीवन और सामाजिक व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन व्यवस्था का दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, समानता, गरिमा और मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज निर्माण का मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से समुदाय में संवैधानिक चेतना विकसित करने और सामाजिक बदलाव के लिए सकारात्मक नेतृत्व निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भंवर सिंह, सोहन लाल और निकिता चिक बराइक सहित आस्था संस्थान की टीम ने प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों का संचालन और समन्वय किया। सभी जिलों के फेलो ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव, चुनौतियों और नवाचारों को साझा किया, जिससे परस्पर सीखने की प्रक्रिया और अधिक समृद्ध हुई।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और व्यवहारिक बताया। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त सीख का उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों में समुदाय के बीच संवैधानिक मूल्यों के प्रसार, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक भागीदारी, नागरिक जागरूकता तथा युवाओं की सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी रूप से करेंगे। प्रशिक्षण ने प्रतिभागियों में संवैधानिक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित में नेतृत्व की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story