उदयपुर जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्रा राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज SRM इंटरनेशनल स्कूल, आसोलिया की मादड़ी, मावली में स्थित ठा. चमन सिंह शूटिंग रेंज में हुआ। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कुल 98 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता संयोजक अर्जुन सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 98 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के दौरान चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह झाला, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति सरोहा, मुख्य शारीरिक शिक्षक श्री सुरेश कुमार शर्मा और भारतेन्द्रसिंह सारंगदेवोत उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता तकनीकी अधिकारी एवं शूटिंग कोच रामरक्षपाल सिंह सारंगदेवोत, अभिषेक सिंह झाला, तीर्थपालसिंह राठौड़, अरविंदसिंह राजावत और भूपेंद्रसिंह सारंगदेवोत आदि की देखरेख में चल रही है। आयोजक विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 सितम्बर, 2026 को दोपहर 12 बजे संपन्न होगा।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story