राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंथारिया के लक्ष्मीनारायण मंदिर मैदान पर 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले की 50 टीमों के 572 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 19 वर्ष बालक वर्ग में कंथारिया की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सेंट एंथोनी स्कूल की टीम उपविजेता रही। रा उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्राह्मणों का खेरवाड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही।

इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में सेंट एंथोनी स्कूल उदयपुर की टीम विजेता रही। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अडोल की टीम उपविजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवास की टीम तृतीय स्थान पर रही।

टूर्नामेंट के जनरल रेफरी पहाड़ सिंह झाला, संयोजक महावीर जैन और सहसंयोजक जगदीश जी ओड ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 50 टीमों के 572 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री रघुवीर सिंह जी मीणा, जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लाल सिंह जी झाला, प्रदेश महासचिव कांग्रेस ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम लाल जी गाडरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, सुनील भजात, पूर्व विधायक प्रत्याशी, राधा देवी परमार, पूर्व प्रधान झाडोल, कमलेश जी पटेल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, जसवंत सिंह जी झाला, मंडल उपाध्यक्ष, नारायण लाल गायरी, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकाश वडेरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष, हरजी राम जी वडेरा, प्रशासक लुका खेड़ा, सुख लाल जी कोकसा, प्रशासक खरड़िया, कैलाश चन्द्र मेघवाल, पीईईओ कंथारिया, आयोजन समिति अध्यक्ष रुपलाल वाहिया एवं कई गणमान्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन ख्याली लाल परमार, प्रशासक कंथारिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनीष जी जोशी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार प्रजापत ने किया। प्रतियोगिता के समापन के साथ 19 वर्ष और 17 वर्ष बालक वर्ग में विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों की उपलब्धियां दर्ज हुईं।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story