उदा खेड़ा ग्राम पंचायत: नवनियुक्त सरपंच प्रेमी बाई धोबी ने संभाला पदभार
ढूंढिया से अलग होकर बनी नई पंचायत में फिलहाल स्कूल के पीछे स्थित खाली भवन से कामकाज का संचालन होगा।

उदा खेड़ा ग्राम पंचायत में नवनियुक्त सरपंच प्रेमी बाई धोबी ने पदभार संभाला।
फतहनगर। नवगठित उदा खेड़ा ग्राम पंचायत में बुधवार को नवनियुक्त सरपंच प्रेमी बाई धोबी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पांच गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी रही। पदभार ग्रहण करने से पहले सरपंच ने गांव के धार्मिक स्थलों पर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया और इसके बाद नवनियुक्त वार्ड पंचों एवं ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन पहुंचीं।
ढूंढिया ग्राम पंचायत से अलग होकर गठित हुई उदा खेड़ा ग्राम पंचायत में पदभार ग्रहण के दौरान ग्रामीणों और नवनियुक्त वार्ड पंचों में उत्साह नजर आया। सरपंच प्रेमी बाई धोबी ने पदभार संभालने से पहले गांव के मोटा देवरा में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर एवं चारभुजा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद वे नवनियुक्त वार्ड पंचों और ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन पहुंचीं।
नवगठित पंचायत में फिलहाल पंचायत भवन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नया पंचायत भवन बनने तक स्कूल के पीछे स्थित खाली भवन में पंचायत संबंधी कार्यों का संचालन किया जाएगा।
पदभार ग्रहण के अवसर पर सरपंच प्रेमी बाई धोबी, सचिव सचिन शर्मा, रोजगार सहायक अमरचंद, उपसरपंच हीरालाल जोगी सहित वार्ड पंच अनीता मेघवाल, दिनेश लोहार, पारसदेवी जाट, प्यारी गाडरी, गोपाल मेनारिया एवं राजू गाडरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उदा खेड़ा, मन्ना खेड़ा, रोहिड़ा, भीला खेड़ा एवं जोधाणा गांवों के अनेक वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य ग्रामीण भी शामिल हुए। इनमें भेरूलाल गाडरी, भोपाजी गुलाब जी जाट, इंद्रमल जी जाट, पूर्व सरपंच भेरूलाल जी जाट, नाहर सिंह भाटी, ललित सिंह भाटी, छोगालाल जी जाट, खेमराज जाट, राजू मेनारिया, शेखर मेघवाल, नंदलाल धोबी, माधवलाल धोबी, लालूराम जोगी, बोथलाल जाट एवं घनश्याम जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
नवगठित उदा खेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच के पदभार ग्रहण करने के साथ ही पंचायत संबंधी कार्यों के संचालन की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता खुला है। इससे उदा खेड़ा सहित पांचों गांवों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर पंचायत संबंधी कार्यों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
