उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां देर रात दो अज्ञात चोरों ने स्कूल के चैनल गेट का ताला तोड़कर कार्यालय कक्ष में रखी दो एलईडी टीवी, डीवीआर और ऑफिस का फोन चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मामले के अनुसार संजय कुमार पुत्र गोवर्धन लाल पुरोहित, निवासी चिकलवास खमनोर, जो प्रतापनगर क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यालय कक्ष में कार्यरत हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 11 नवंबर की रात्रि को दो अज्ञात व्यक्ति विद्यालय परिसर में घुसे। आरोपियों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा, इसके बाद काँच तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी दो एलईडी टीवी, डीवीआर मशीन और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। चोरी के इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विद्यालय के कर्मचारियों में इस चोरी की घटना को लेकर रोष और चिंता व्याप्त है, जबकि पुलिस लगातार फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story