छेड़छाड़ के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत अर्जी की नामंजूरी
उदयपुर में दीपावली की रात पटाखों के विवाद से उपजे झगड़े में युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

उदयपुर। दीपावली की रात पटाखों के विवाद से शुरू हुआ मामला शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में गंभीर रूप ले बैठा, जब दो सगे भाइयों ने एक युवती से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीपेश पुत्र भूरीलाल शर्मा निवासी अंबावाड़ी अंबामाता और उसका भाई जयप्रकाश शर्मा दीपावली के दिन पटाखे छोड़ने के दौरान उसके साथ अकारण गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान दोनों ने युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं और खींचतान के बीच उसके गले में पहनी सोने की दो तोले की चैन गिर गई। झगड़े में पीड़िता के हाथ और गले पर चोटें भी आईं।
मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि पटाखे छोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने हद पार करते हुए युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से जमानत का प्रार्थना पत्र पेश किया गया, लेकिन अभियोजन पक्ष ने अपराध को गंभीर प्रकृति का बताते हुए इसका विरोध किया। एसीजेएम–2 न्यायालय के पीठासीन अधिकारी सागर माथुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी।
यह घटना न केवल त्योहार की खुशियों पर कलंक साबित हुई, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और मर्यादा पर भी सवाल खड़े करती है।
- "उदयपुर छेड़छाड़ मामलाअंबामाता थानादीपेश शर्माजयप्रकाश शर्मादीपावली विवादमहिला उत्पीड़न उदयपुरपुलिस गिरफ्तारी उदयपुरकोर्ट ने जमानत खारिज कीउदयपुर क्राइम न्यूज़महिला सुरक्षा राजस्थानsexual harassment UdaipurUdaipur crime newsAmbamata police station caseDiwali dispute Udaipurharassment case Rajasthan"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
