नगर में संचालित निजी शिक्षण संस्थान तुलसी अमृत निकेतन में रविवार दोपहर संस्थान के सभागार में सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में प्रणवीर बाबेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा मनोज भानावत को संचालक चुना गया।

सोमवार प्रातः शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रणवीर बाबेल एवं संचालक मनोज भानावत ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने संस्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्राथमिकता देते हुए तुलसी अमृत निकेतन को नई ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।

संस्थान में सर्वसम्मति से हुए इस निर्वाचन को संगठनात्मक एकजुटता एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक दिशा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story