उदयपुर। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के आठों चौखलों एवं अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में 22 एवं 23 अगस्त को सलूंबर जिले के इंटाली खेड़ा स्थित शिवपुरी धाम में दो दिवसीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक समागम आयोजित होगा। आयोजन में नवनियुक्त पीठाधीश्वर हृदयानंद महाराज एवं भारतीय जनता पार्टी सलूंबर जिले के नवनियुक्त प्रथम जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी का समाज के आठों चौखलों की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।

अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पांडे ने बताया कि कार्यक्रम परमहंस राजयोगिनी प्रभु बा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित होगा। समागम के दौरान सामाजिक, आध्यात्मिक, शैक्षिक, राजनीतिक एवं व्यवसायिक विषयों पर विभिन्न सत्रों में चर्चा की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, चौखला कार्यकारिणी, संभागीय कार्यकारिणी एवं इकाई अध्यक्ष सहभागिता करेंगे। मेवाड़, वागड़, मालवा और गुजरात से प्रतिनिधियों के प्री-रजिस्ट्रेशन एवं उनके आने का क्रम शुक्रवार शाम से शुरू हो गया है।

कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या ने अहमदाबाद में राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा एवं कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समाज के आठों चौखलों की सहभागिता वाला यह दो दिवसीय आयोजन आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर संवाद के साथ नवनियुक्त पीठाधीश्वर हृदयानंद महाराज और भाजपा सलूंबर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी के अभिनंदन का भी अवसर बनेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story