सुल्तान जी खेरवाड़ा स्कूल में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
झाड़ोल के सुल्तान जी खेरवाड़ा स्कूल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों और स्टाफ ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तान जी खेरवाड़ा के बाहर हाथों में तिरंगा थामे खड़े छात्र-छात्राएं और शिक्षक नजर आ रहे हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तान जी खेरवाड़ा, ब्लॉक झाड़ोल में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत समस्त कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का संदेश दिया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
