डूंगरपुर में तीन दिवसीय श्वेताम्बर संघ श्राविका वर्ग शिविर का शुभारंभ
डूंगरपुर में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपुजक युवक महासंघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्राविका वर्ग शिविर का शुभारंभ, जिसमें 112 महिलाओं ने भाग लिया। साध्वी दर्शरेखा श्रीजी ने आत्मिक सशक्तिकरण और सुख मोक्ष की प्राप्ति पर व्याख्यान दिया।

डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता)। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपुजक युवक महासंघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय महिलाओ का राइट डायरेक्शन शिविर माणक चौक स्थित श्री आदिनाथ उपाश्रय में शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन 112 महिलाओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक और मानसिक सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों से रूबरू हुए।
युवक महासंघ के अध्यक्ष विवेक दोशी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मिक संतुलन, सुख और मोक्ष की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर साध्वी दर्शरेखा श्रीजी ने “सुख की सोनोग्राफी” के संदर्भ में व्याख्यान देते हुए बताया कि शरीर और मन की समग्र स्थिति को समझना वास्तविक सुख की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने अरिहंत परमात्मा, सद्गुरू एवं सत्साहित्य की तीन प्रमुख ताकतों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।
शिविर में पवन दोशी, गजेन्द्र घाटिया, पारस मलासिया, संजय मेहता, संजय पटवा, रियन जैन, मिलन पटवा, आलोक शाह, अभय कोठारी, विकास सेठ, रोहित सरैया, गौरव सेठ, पुनीत दोशी समेत कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे। यह शिविर महिलाओं के आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक और सामाजिक उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
तीन दिवसीय इस शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से महिलाओं को जीवन में संतुलन, सुख और आत्मिक मोक्ष प्राप्ति के मार्गों से अवगत कराया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक सामंजस्य के लिए एक प्रेरक उदाहरण के रूप में मान्यता प्राप्त कर रहा है।
- डूंगरपुर श्राविका वर्गश्वेताम्बर संघ शिविरश्री जैन मूर्तिपुजक युवक महासंघसाध्वी दर्शरेखा श्रीजीमहिलाओं का आध्यात्मिक शिविरआत्मिक सशक्तिकरणसुख मोक्षमाणक चौक उपाश्रयमहिला विकास शिविरJain Shwetambar Mahila CampSpiritual Empowerment WomenAdinath Upashray DungarpurRight Direction CampJain Youth FederationWomen Spiritual Camp DungarpurArihant ParamatmaSatguruSatt Sahitya

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
