छोटीसादड़ी। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने अवैध ब्याज वसूली, धमकी और मारपीट के गंभीर आरोपों में सक्रिय ‘ब्याज माफिया’ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। मामला उस समय गंभीर रूप से उभरकर सामने आया जब पीड़ित युवक को रास्ते में रोककर न सिर्फ धमकाया गया बल्कि उस पर अवैध दबाव बनाते हुए मारपीट भी की गई।

सीआई प्रवीण टांक ने बताया कि 23 नवंबर को देव नारायण मीणा निवासी बरवाड़ा नाका ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह करीब आठ बजे जीएसएस की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अक्षय बाछड़ा मोटरसाइकिल पर मिला और उसे रोक लिया। अक्षय ने दावा किया कि उसके पिता जगदीश बाछड़ा ने शिकायतकर्ता के पिता को उधार राशि दी थी, जिसका ब्याज सहित भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता के यह बताने पर कि उसके पिता का वर्ष 2012 में निधन हो चुका है और उसे किसी भी लेन-देन की जानकारी नहीं है, अक्षय भड़क गया और उससे दोगुनी राशि लौटाने की मांग करने लगा। मना करने पर उसने हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट के अनुसार अक्षय ने न सिर्फ पीड़ित के साथ हाथापाई शुरू कर दी, बल्कि अपने दो साथियों को मौके पर बुलाकर सामूहिक रूप से मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के बाद पुलिस टीम ने ब्याज माफिया अक्षय पुत्र जगदीश बाछड़ा (30), उसके साथी सोनू पुत्र प्रकाशचंद्र बाछड़ा (25) और अरुण कुमार पुत्र दिनेश कुमार बाछड़ा (20), तीनों निवासी चरलिया, छोटीसादड़ी, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि अवैध ब्याज वसूली और उससे जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, और इस गिरफ्तारी को इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है, जबकि पुलिस आरोपियों के अवैध नेटवर्क और संभावित अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Updated On
Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story