गाँव की थीम में रंगा ‘नव्या माहेश्वरी क्लब’ का भव्य आयोजन महिलाओं की पारंपरिक झलक और लोकगीतों की गूंज से गूँजा कार्यक्रम स्थल
उदयपुर में नव्या माहेश्वरी क्लब द्वारा ‘गाँव की थीम’ पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में पारंपरिक लोकनृत्य, गीत-संगीत और ग्रामीण सजावट ने समां बाँध दिया। महिलाओं ने गाँव की गोरीयों के रूप में प्रस्तुतियाँ देकर संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम दिखाया।

उदयपुर। नव्या माहेश्वरी क्लब द्वारा आयोजित ‘गाँव की थीम’ पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम ने रविवार को शहर में पारंपरिक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेर दी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परंपराओं, लोकनृत्यों और भारतीय संस्कृति की सादगी को मंच पर जीवंत करना था, जिसमें क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्लब की अध्यक्षा किरण अजमेरा ने बताया कि आयोजन स्थल को गाँव की झलक देने के लिए पारंपरिक सजावट से संवारा गया था। मिट्टी के दीये, रंगोली, चारपाई और हल्दी-कुमकुम के रंगों से सजे मंच ने दर्शकों को मानो ग्रामीण परिवेश में पहुँचा दिया। इस दौरान सभी महिलाएँ राजस्थान के गाँवों की गोरीयों के पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। उनके परिधानों और लोकगीतों की गूँज ने वातावरण को उल्लास और संस्कृति से भर दिया।
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक रंगारंग प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनमें लोकगीतों पर नृत्य, हास्य नाट्य और पारंपरिक खेलों का मंचन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में “चारपाईगढ़ समूह” ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में सारिका छापरवाल, मीनाक्षी गग्गर, अर्चा सोमानी और चंदा पलोड़ शामिल थीं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
मंच संचालन की बागडोर प्रभा काबरा, रेखा मोदी, अनीता मुंदड़ा, चैताली मुंदड़ा और प्रिया गुप्ता ने संभाली। उनकी कुशल प्रस्तुति और रोचक संवाद शैली ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
कार्यक्रम का समापन पारंपरिक लोकनृत्य और सामूहिक गीतों के साथ हुआ, जहाँ “गाँव की गोरीयों” ने उत्साह, एकता और संस्कृति के रंगों से शाम को यादगार बना दिया। इस आयोजन ने न केवल क्लब की सृजनात्मकता को उजागर किया बल्कि आधुनिकता के बीच पारंपरिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने का सुंदर संदेश भी दिया।
- नव्या माहेश्वरी क्लबउदयपुर कार्यक्रमगाँव की थीम आयोजनपारंपरिक लोकनृत्यराजस्थान संस्कृतिमहिला क्लब उदयपुरकिरण अजमेराचारपाईगढ़ समूहसारिका छापरवालमीनाक्षी गग्गरअर्चा सोमानीचंदा पलोड़उदयपुर समाचारलोकगीत और नृत्यग्रामीण थीम इवेंटNavya Maheshwari Club UdaipurVillage Theme EventTraditional Dance RajasthanWomen's Cultural ProgramUdaipur NewsKiran AjmeraCultural Celebration UdaipurRajasthani Folk Event

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
