उदयपुर (वि.)। स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा का एक गंभीर उदाहरण झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय में देखने को मिल रहा है, जहां ईसीजी तकनीशियन का पद वर्षों से खाली पड़ा है। अस्पताल में वर्ष 2010 से ईसीजी मशीन तो मौजूद है, परंतु प्रशिक्षित तकनीशियन के अभाव में हृदय रोगियों की जांच नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीजों को उदयपुर रेफर किया जाता है, जहां तक पहुंचने से पहले कई मरीज दम तोड़ देते हैं।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाड़ोल अस्पताल में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हाल ही में 4 नवम्बर 2025 को झाड़ोल निवासी इन्द्रा देवी लक्षकार पत्नी नन्दलाल लक्षकार की हृदय संबंधी समस्या के दौरान समय पर ईसीजी जांच न हो पाने और रेफरल प्रक्रिया में विलंब के चलते रास्ते में ही मृत्यु हो गई। यह घटना स्थानीय स्तर पर गहरी चिंता का विषय बनी हुई है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि एक दशक से अधिक समय से अस्पताल में मशीन होने के बावजूद तकनीशियन की अनुपलब्धता सरकार की लापरवाही को दर्शाती है। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद अभी तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। स्थानीय नागरिकों ने जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृहरक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी को पत्र लिखकर उपजिला अस्पताल में शीघ्र ईसीजी तकनीशियन की नियुक्ति करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि तकनीशियन की तैनाती हो जाती है, तो अनेक गरीब एवं आदिवासी मरीजों की जान समय पर बचाई जा सकती है।

यह स्थिति न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में गहराते संकट की ओर भी इशारा करती है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस संवेदनशील मुद्दे पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है, ताकि भविष्य में किसी और मरीज को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story